Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

बेल्थरारोड: वाराणसी डीआरएम आशीष जैन ने किया रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण, 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव हेतु संस्तुति का दिया आश्वासन


 

हाईलाइट्स:

  • अमृत भारत योजना का निरीक्षण: डीआरएम आशीष जैन ने बेल्थरारोड स्टेशन पर करीब दो घंटे तक विकास कार्यों का लिया जायजा।
  • खामियों पर भड़के डीआरएम: प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के मानक विपरीत उच्चीकरण पर जताई सख्त नाराजगी, दिए सुधार के कड़े निर्देश।
  • जनप्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन: रत्नागिरि, अहमदाबाद और हमसफर एक्सप्रेस के ठहराव तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत की उठी मांग।

बेल्थरारोड/बलिया (जयप्रकाश बर्नवाल): पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने सोमवार की पूर्वाह्न में बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास और निर्माण कार्यों का उन्होंने करीब दो घंटे तक बारीकी से जायजा लिया।

एक माह में चालू होंगी शौचालय व टिकट खिड़की की सुविधाएं

​निरीक्षण के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए डीआरएम आशीष जैन ने कहा कि स्टेशन के कायाकल्प का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसमें और तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घोषणा की कि सुलभ शौचालय तथा अनारक्षित व आरक्षित (PRS/UTS) टिकट बुकिंग खिड़की एक माह के भीतर पूर्ण रूप से चालू कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इसके अलावा रेलवे परिसर को खूबसूरत बनाने के लिए पौधे लगाने और क्षतिग्रस्त डाकबंगला-मालगोदाम मार्ग के गड्ढों को तत्काल भरकर चलने योग्य बनाने के आदेश दिए।

मानक विपरीत कार्य पर लगाई फटकार

​निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन की मरम्मत तथा उनके उच्चीकरण में मानक के विपरीत हो रहे कार्यों पर मातहतों से सवाल-जवाब करते हुए जमकर क्लास ली। उन्होंने खराब वाटर कूलर तत्काल हटाने, स्टेशन पैनल के अनुरक्षण, पुरानी रिले रूम का कमरा आरपीएफ को सौंपने और जीआरपी चौकी के क्षतिग्रस्त शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। नव-निर्मित पानी की टंकी के काम में भी तेजी लाने को कहा।

3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का आश्वासन

​निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के सभासद मो. सद्दाम ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन संख्या 12165/12166 (रत्नागिरि एक्सप्रेस), 19489/19490 (अहमदाबाद एक्सप्रेस) तथा 19091/19092 (हमसफर एक्सप्रेस) के बेल्थरारोड स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव (Stoppage) की मांग की। इस पर डीआरएम ने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को संस्तुति पत्र भेजने का पूरा भरोसा दिया। वहीं जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव ने गोविंदपुर दुगौली हाल्ट स्टेशन के पास यात्रियों के आवागमन के लिए 150 मीटर पिच सड़क निर्माण हेतु पत्रक सौंपा।

उच्चाधिकारियों की रही मौजूदगी

​निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल, मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सहित अनेक रेल अधिकारी मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार भारती ने डीआरएम को स्टेशन की वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।