Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

बेल्थरारोड: किराए के मकान में रह रही महिला पर ईंट से जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट, जांच में जुटी पुलिस

 


बेल्थरारोड, बलिया (टुडे९ उत्तरप्रदेश): स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 7 में सोमवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक मकान में किराए पर रह रही 25 वर्षीय महिला पर 4-5 की संख्या में आए हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के सिर पर ईंट से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

मऊ की निवासिनी है पीड़ित महिला

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला विन्दू यादव (25 वर्ष) मूल रूप से मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर की निवासिनी है। उसके पति मऊ शहर के नगर पालिका में कार्यरत हैं। विन्दू यादव बेल्थरारोड नगर के वार्ड नंबर 7 में दयाशंकर गुप्ता के मकान में किराए पर रहती है।

सिर पर ईंट से किया जानलेवा वार, सीएचसी सीयर में भर्ती

​घटना सोमवार दोपहर की है, जब अचानक पहुँचे हमलावरों ने महिला पर हमला बोल दिया। चोटिल महिला के अनुसार, हमलावरों ने उसके सिर पर ईंट से जानलेवा वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

​लहूलुहान हालत में महिला को देखकर मकान मालिक दयाशंकर गुप्ता ने तत्परता दिखाई और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर में ले जाकर भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

हमलावरों की पहचान में जुटी पुलिस, चर्चाओं का बाजार गर्म

​अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़ित महिला ने हमला करने वाले कई आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं। दिनदहाड़े किराए के मकान में घुसकर महिला पर हुए इस जानलेवा हमले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने पीड़िता के बयान और बताए गए नामों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।