Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

बेल्थरारोड: रेलवे स्टेशन की ज्वलंत समस्याओं को GM बैठक में प्रमुखता से उठाएंगे सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, सभासद मो. सद्दाम ने दी जानकारी

 

बेल्थरारोड, बलिया (टुडे९ उत्तरप्रदेश): स्थानीय नगर पंचायत के युवा सभासद एवं समाजवादी पार्टी के नेता मो. सद्दाम ने जानकारी देते हुए बताया है कि सलेमपुर (71 लोकसभा) के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी आगामी 2 जून को वाराणसी में आयोजित होने वाली रेल अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (GM) गोरखपुर, उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सांसद क्षेत्र के यात्रियों की सुख-सुविधाओं और रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उन्हें पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

सर्वाधिक आय देने वाले बेल्थरारोड स्टेशन पर सभी ट्रेनों के ठहराव की मांग

​सपा नेता मो. सद्दाम ने कहा कि बलिया जनपद के पश्चिमांचल इलाके में बेल्थरारोड इकलौता मुख्य रेलवे स्टेशन है। यहाँ से रेलवे को सर्वाधिक आय प्राप्त होती है और प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। 'शहीदी बलिया' जनपद के सम्मान और जनहित को देखते हुए सांसद रमाशंकर विद्यार्थी प्रत्येक संचालित नई व पुरानी प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बेल्थरारोड में सुनिश्चित कराने के लिए अपना प्रस्ताव पुरजोर तरीके से रखेंगे।

धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों पर उठेगा सवाल

​सभासद मो. सद्दाम ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा न किए जाने से जनता में असंतोष है। इसके बावजूद अधिकारी इस ओर कम रुचि ले रहे हैं। बैठक में नवनिर्मित वातानुकूलित (AC) टिकट खिड़की घर, सुलभ शौचालय तथा नए ऊपरगामी पुल (FOB) के अविलम्ब लोकार्पण पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही निर्माणाधीन नई जलकल पानी टंकी के काम में तेजी लाने की मांग की जाएगी।

इन प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और ओवरब्रिज की उठेगी मांग:

​बैठक में यात्रियों के हित में निम्नलिखित मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा:​ 

ठहराव: ट्रेन संख्या 19489/19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 19091/19092 मुम्बई बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस और 12165/12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (रत्नागिरि एक्सप्रेस) का बेल्थरारोड में तत्काल ठहराव दिया जाए।​

ओवरब्रिज (ROB) निर्माण: बेल्थरारोड के मधुबन रेलवे ढाला नंबर 19 स्पेशल पर फाटक बंद होने से लगने वाले लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण अविलम्ब शुरू हो।​यात्री शेड: प्लेटफॉर्म संख्या 2 व 3 पर पर्याप्त यात्री शेड की व्यवस्था की जाए।

सुरक्षा और सौंदर्यीकरण पर भी रहेगा जोर

​इसके अतिरिक्त, सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफॉर्मों पर सीसीटीवी कैमरों का दायरा बढ़ाने, अमृत भारत योजना के तहत आकर्षक पार्क का निर्माण कराने, स्टेशन को रंगीन लाइटिंग से सजाने और निर्माणाधीन माल गोदाम का काम जल्द पूरा कराने की मांग उठाई जाएगी। साथ ही, डाउन ट्रेनों के यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 3 के पश्चिम से नया मार्ग बनाकर सोनाडीह ढाला और मधुबन रेलवे ढाला को एक साथ जोड़ने पर भी चर्चा होगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।