Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

बलिया: शिव पुराण कथा सुनकर लौट रही महिला की अचानक हुई मौत, मची चीख-पुकार

 

​बलिया: जिले के बांसडीह रोड स्थित बाबा बाल खंडी नाथ मंदिर परिसर में चल रही शिव पुराण कथा के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कथा सुनकर घर लौट रही 60 वर्षीय एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 60 वर्षीय विद्यावती देवी  राजेन्द्र यादव की पत्नी हैं। वे अपनी पड़ोसी मित्र विमला देवी के साथ बांसडीह रोड स्थित बाबा बाल खंडी नाथ मंदिर में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा सुनने पहुंची थीं।

​प्रत्यक्षदर्शी विमला देवी ने बताया कि दोनों महिलाएं पूरे उत्साह के साथ कथा सुनने गई थीं। कथा समापन के बाद जब वे वापस घर लौटने के लिए निकल रही थीं, तभी मंदिर परिसर से कुछ ही दूरी पर विद्यावती देवी अचानक जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भीषण गर्मी और भारी भीड़ बनी काल?

​विमला  देवी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी और भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल था। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी और भीड़ के दबाव के कारण महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी। इस घटना ने विमला देवी को गहरा सदमा पहुँचाया है।

​परिवार में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही विद्यावती देवी के परिजन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में शव को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर रामगढ़ वापस लौट गए।


रिपोर्ट :-शशि कुमार /न्यूज़ डेस्क

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।