Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

गाजीपुर: आयुष्मान योजना के तहत गोपीनाथ हॉस्पिटल में शुरू हुई मुफ्त इलाज और सर्जरी की सुविधा


 गाजीपुर (टुडे 9 उत्तर प्रदेश)। जिले के सनेहुआ, सलामतपुर स्थित गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र कार्डधारकों को नि:शुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा मिलने लगी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ मरीजों को यह राहत दी जा रही है।

हड्डी एवं जोड़ रोग (आर्थोपेडिक्स) विभाग में दिल्ली के सफदरजंग और ईएसआईसी पीजीआईएमएसआर अस्पताल के पूर्व चिकित्सक डॉ. मनीष यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे प्रत्येक मंगलवार और बुधवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मरीजों का परीक्षण करेंगे।

अस्पताल में जनरल मेडिसिन, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, यूरोलॉजी और महिला एवं प्रसूति रोग विभाग के तहत भर्ती और उपचार की व्यवस्था की गई है। स्थानीय मरीज योजना से जुड़ी जानकारी और सेवाओं के लिए सीधे अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।

(रिपोर्ट: एकरार खान)


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now →

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।