हाईलाइट्स:
पुलिस को सफलता: बलिया कोतवाली पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।
अपहृता बरामद: पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता/अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
अभियुक्त भेजा गया जेल: आरोपी राज राजभर के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में किया गया पेश।
बलिया : जनपद बलिया के पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है तथा मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली में पंजीकृत मु0अ0सं0 46/2026 धारा 87 बीएनएस (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त राज राजभर (उम्र 19 वर्ष) पुत्र चंदन राजभर (निवासी तिखमपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया) को दोपहर करीब 2:00 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
परिजनों को सौंपी गई पीड़िता
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त राज राजभर के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।

