Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

बैरिया: आजाद हिंद फौज के सेनानी शंभूनाथ ठाकुर के नाम से शंभूनाथ द्वार का लोकार्पण, ADRM निर्भय नारायण सिंह ने किया उद्घाटन


 हाईलाइट्स:

 भव्य लोकार्पण: बैरिया के चिरैया मोड़ के समीप आजाद हिंद फौज के सैनिक शंभूनाथ ठाकुर के नाम से बना 'शंभूनाथ द्वार'।

 ADRM ने किया उद्घाटन: मुख्य अतिथि ADRM निर्भय नारायण सिंह और पूर्व सैनिक संगठन बेलहरी ने संयुक्त रूप से किया लोकार्पण।

 पारिवारिक प्रयास की सराहना: शंभूनाथ जी के पौत्र विनोद ठाकुर व परिवार ने अपनी मेहनत की कमाई से कराया द्वार का निर्माण।

बैरिया/बलिया (कृष्णकान्त पांडे ): जनपद बलिया के बैरिया नगर पंचायत स्थित चिरैया मोड़ के समीप आजाद हिंद फौज के अमर सैनिक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंभूनाथ ठाकुर की स्मृति में निर्मित 'शंभूनाथ द्वार' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस गेट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ADRM निर्भय नारायण सिंह तथा पूर्व सैनिक संगठन बेलहरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

"बलिया के बिना अधूरा है देश की आजादी का इतिहास" — ADRM

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता इतिहास बलिया के वीरों और सेनानियों के बिना पूरी तरह अधूरा है। चाहे 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम हो या 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन, बलिया के सेनानियों ने हमेशा सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का नरम दल हो या नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज का गरम दल, बलिया के सपूतों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।

कोहिमा स्मारक का संस्मरण किया साझा

एडीआरएम ने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा, "रेलवे सेवा के दौरान मुझे नागालैंड के कोहिमा जाने का अवसर मिला था। वहां एक ऐतिहासिक स्मारक पर 'शंभूनाथ ठाकुर, निवासी बलिया (उ०प्र०)' लिखा देखकर मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो गया था। आज मुझे उसी महान आत्मा के नाम पर बने द्वार का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला, जो मेरे लिए अत्यंत गर्व की बात है।" उन्होंने शंभूनाथ जी के पौत्र विनोद ठाकुर और उनके परिजनों की भूरी-भूरी प्रशंसा की, जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई की बचत से इस भव्य द्वार का निर्माण कराया।

समारोह में ये लोग रहे मौजूद

समारोह के दौरान पूर्व सैनिक संगठन की ओर से विनोद ठाकुर को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद ठाकुर, प्रताप ठाकुर, अनिल ठाकुर, संत ठाकुर, विकास ठाकुर, आशीष ठाकुर, विशाल ठाकुर, पंकज ठाकुर, नायब सूबेदार ठाकुर, नित्यानंद ठाकुर, सचिन सिंह, सूबेदार राम, रामजी यादव, अनिल पांडेय, सुदामा यादव, राधाकृष्ण यादव और मुन्ना लाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।