दुबहर, बलिया (संदीप कुमार): क्षेत्र के ओझा कछुआ (उग्रसेनपुर) स्थित लखन बाबा के समाधि मठिया के समीप आयोजित होने वाले नौ दिवसीय भव्य 'श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ' का शुभारंभ सोमवार सुबह बेहद भव्य और आकर्षक कलश सह शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ भक्ति के सागर में सराबोर नजर आया।
गांव-गांव घूमी यात्रा, गंगा मैया के तट पर हुई जलभरी
कलश एवं शोभायात्रा सर्वप्रथम यज्ञ मंडप स्थल से शुरू होकर पूरे क्षेत्र के भ्रमण पर निकली। यह यात्रा बसरिकपुर, विशुनपुरा, उग्रसेनपुर, सनाथ पांडे का छपरा, नेतलाल के छपरा, भीमपट्टी, दुबहर और भरसर होते हुए पवित्र गंगा तट पर पहुंची।
वहाँ काशी से पधारे मुख्य यज्ञाचार्य आचार्य लालजी शास्त्री के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। मुख्य यजमान आलोक सिंह, गुप्तेश्वर मिश्रा, मंजू देवी, भरत वर्मा, सत्यदेव मिश्रा सहित हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल भरा, जिसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ मंडप स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पीताम्बरी श्रद्धालुओं से सजी शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा आकाश

शोभायात्रा में सुसज्जित घोड़े, गाजे-बाजे और डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए। यात्रा का मुख्य आकर्षण पीले वस्त्र (पीताम्बरी) धारण किए हुए महिला, पुरुष और बच्चे रहे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली, माता दुर्गा और लखन बाबा के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।
2 जून से अरणीमंथन, 9 जून को पूर्णाहुति और महाभंडारा
महायज्ञ के मुख्य आयोजक श्री श्री 108 दत्तात्रेय महाराज जी (भृगु क्षेत्र) ने बताया कि 2 जून को पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश होगा, जबकि 3 जून को अरणीमंथन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगा। वहीं, 9 जून को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र के जनकल्याण, सुख और समृद्धि के लिए किया जा रहा है।
शाम 3 बजे से अयोध्या के संतों की अमृतवाणी
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन होगा। इसमें अयोध्या धाम से पधारे मुख्य प्रवचनकर्ता शक्ति पुत्र जी महाराज और सुप्रसिद्ध कथावाचिका विदुषी आरती पाठक द्वारा भजनों व कथा की अमृत वर्षा की जाएगी।
सेवा में जुटा पूरा क्षेत्र, पुलिस रही मुस्तैद
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के सदस्यों सहित समस्त ग्रामवासी सेवा भाव से जुटे हुए हैं। ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह भक्तों के लिए प्याऊ व शरबत की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय थानाध्यक्ष अजय पाल अपने हमराहियों व महिला पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान दीनदयाल मिश्रा, हरेंद्र सिंह, मिंटू मिश्रा, रामबहादुर दुबे, सुनील यादव "बाघ" सहित भारी संख्या में लोग श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे।