Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

बलिया: ओझा कछुआ रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन विधि-विधान से हुआ पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश, जयकारों से गूंजा पाण्डाल

 

दुबहर, बलिया (टुडे९ उत्तरप्रदेश): स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा ओझा कछुआ (उग्रसेनपुर) स्थित पूज्य लखन बाबा के समाधि मठिया के समीप आयोजित नौ दिवसीय भव्य 'श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ' के दूसरे दिन मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। मुख्य यज्ञाचार्य लालजी शास्त्री के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए गए सस्वर वैदिक मंत्रोचार के बीच पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश का कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

वेदी पूजन से सराबोर हुई आध्यात्मिक ऊर्जा

​अनुष्ठान के दौरान मुख्य यजमान आलोक सिंह, गुप्तेश्वर मिश्रा, मंजू देवी, भरत वर्मा, सत्यदेव मिश्रा, अलगू यादव, ललिता देवी, लीलावती, संजीत यादव, अनीता, गोरख वर्मा, विजय मिश्रा, प्रेमा देवी, ममता देवी और सत्यदेव यादव ने पवित्र वेदियों पर बैठकर श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया। इस दौरान पाण्डाल में उपस्थित सैकड़ों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ, बजरंगबली, माता दुर्गा और लखन बाबा के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।

विश्व शांति और जनकल्याण के लिए हो रहा महायज्ञ

​महायज्ञ के मुख्य आयोजक श्री दत्तात्रेय महाराज जी ने बताया कि यह रुद्र महायज्ञ जनकल्याण, विश्व शांति तथा क्षेत्र की सुख और समृद्धि के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि यज्ञ में तन, मन और धन से सहयोग कर सभी श्रद्धालु पुण्य के भागी बनें।

​उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून (बुधवार) को वैदिक मंत्रोचार के बीच अरणीमंथन कर यज्ञ कुंड में अग्नि प्रकट की जाएगी और आहुतियां शुरू होंगी, जबकि 9 जून को महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

अयोध्या के संतों की कथा सुनने उमड़ रही भीड़

​यज्ञ समिति के अनुसार, महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन अपराह्न (दोपहर) 3:00 बजे से भव्य आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अयोध्या धाम से पधारे मुख्य प्रवचनकर्ता शक्ति पुत्र जी महाराज एवं सुप्रसिद्ध कथावाचिका विदुषी आरती पाठक द्वारा भजनों व दिव्य कथा की अमृत वर्षा की जा रही है, जिसे सुनने के लिए पहले दिन से ही पाण्डाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

सेवा व्यवस्था में जुटे क्षेत्रवासी

​इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के सदस्यों सहित समस्त ग्रामवासी पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा व्यवस्था में पूर्व ग्राम प्रधान दीनदयाल मिश्रा, ब्रजेश पांडेय, सुधीर पांडे "डब्लू", सुनील यादव, हरेंद्र सिंह, मिंटू मिश्रा, रामबहादुर दुबे, सुशील वर्मा, डब्लू दुबे, उपेंद्र यादव और ओमप्रकाश वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।