Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

बलिया: जिलाधिकारी आवास से शुरू हुई जनगणना-2027, सिर्फ 2 मिनट में पूरी हुई प्रक्रिया, DM आवास को मिला भवन क्रमांक-16

 

बलिया (टुडे९ उत्तरप्रदेश): भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जनपद बलिया सहित पूरे प्रदेश में तेज गति से शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में जनपद के मकान सूचीकरण ब्लॉक (HLB) संख्या-109 में जनगणना कार्य का विधिवत आगाज किया गया। इस दौरान प्रगणक दीपक कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी आवास को 'जनगणना भवन क्रमांक-16' आवंटित करते हुए गणना की प्रक्रिया पूरी की।

महज दो मिनट में पूरी हुई कार्रवाई, डीएम ने खिलाई मिठाई

​जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रगणक को अपनी स्व-गणना (Self Enumeration) आईडी उपलब्ध कराई, जिसके बाद प्रगणक ने उक्त आईडी को मोबाइल के एचएलओ (HLO) ऐप में दर्ज किया। तकनीक के इस्तेमाल से महज दो मिनट के भीतर जनगणना-2027 के प्रथम चरण की यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूर्ण हो गई। कार्य के डिजिटल और सुगम संपादन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने प्रगणक दीपक कुमार गुप्ता को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

गुणवत्ता और समय सीमा का रखें ध्यान: जिलाधिकारी

​जिलाधिकारी ने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को कड़े निर्देश दिए कि जनगणना जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा करें। उन्होंने अधिकारियों से काम में पूरी पारदर्शिता और शुद्धता बरतने की अपेक्षा जताई।

मौके पर मौजूद रहे प्रशासनिक अधिकारी

​इस ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत के अवसर पर उप जिलाधिकारी (SDM) बलिया सदर अभिनेंद्र सिंह, जनगणना प्रभारी मंदेश चौरसिया तथा नगर पालिका परिषद बलिया के अभिषेक कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।