Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

गाजीपुर: नूरुद्दीनपूरा में गरजा बिजली विभाग, दर्जनों बाईपास कनेक्शन पकड़े गए, 6 पर एफआईआर से मचा हड़कंप


  डीएम के निर्देश पर कार्रवाई: नगर एक्सईएन गोपाल सिंह और एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता के नेतृत्व में नूरुद्दीनपूरा व जुड़नशहीद में चला चेकिंग अभियान।

 हड़कंप और अफरा-तफरी: टीम को देखते ही दुकानदारों ने गिराए शटर, कई लोग ताला लगाकर हुए फरार।

 सख्त कार्रवाई: रेड जोन में शामिल टाउन-2 फीडर में पकड़ी गई बिजली चोरी, 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, केबल काटे गए।

गाजीपुर (एकरार खान): जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। नगर के नूरुद्दीनपूरा और जुड़नशहीद मोहल्ले में गुरुवार को बिजली विभाग की विशेष चेकिंग से हड़कंप मच गया। नगर एक्सईएन गोपाल सिंह और टाउन एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने घरों और दुकानों में विद्युत मीटरों की गहन जांच की। इस दौरान मीटर बाईपास कर सीधे बिजली का उपभोग करते पाए गए दर्जनों कनेक्शन पकड़े गए और 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

रेड जोन में शामिल टाउन-2 फीडर पर लगातार मिल रही थी शिकायत

विद्युत उपकेंद्र रौजा से निर्गत टाउन-2 फीडर पर लंबे समय से व्यापक बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह फीडर रेड जोन में शामिल है और यहां विद्युत चोरी के कारण लाइन लॉस लगातार बढ़ रहा है। इतना ही नहीं, ओवरलोडिंग के कारण अक्सर ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं। बढ़ते लाइन लॉस और राजस्व क्षति को रोकने के लिए नगर एक्सईएन गोपाल सिंह के निर्देश पर यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

मीटर बाईपास कर चल रही थी बिजली, काटे गए केबल

चेकिंग के दौरान टीम ने परिसरों में विद्युत मीटरों की बारीकी से जांच की। कई स्थानों पर मुख्य लाइन से सीधे मीटर को बाईपास कर बिजली का उपभोग किए जाने का भांडाफोड़ हुआ। विभागीय टीम ने तत्काल बाईपास केबल काटकर अवैध आपूर्ति बंद कराई और चोरी में संलिप्त पाए गए 6 उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई।

कार्रवाई शुरू होते ही शटर गिरे, ताला लगाकर भागे लोग

बिजली विभाग की भारी-भरकम टीम के मोहल्ले में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए, वहीं कई लोग अपने मकानों में ताला बंद कर मौके से गायब हो गए।

नगर एक्सईएन गोपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। चेकिंग टीम में एसडीओ मुन्नीलाल गुप्ता, जेई सहेंद्र सिंह, जेई मनोज सिंह, लेखपाल चंद्रशेखर राय, मनोज कुशवाहा, लाइनमैन नईम अहमद सहित भारी संख्या में विद्युत कर्मी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now →

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।