Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

"बलिया में चंद्रशेखर जी की जन्मशताब्दी पर विचार गोष्ठी: पत्रकारिता और उनके योगदान को किया नमन"।

 2027 में भी कुर्सी खाली नही, योगी ही बनेंगे सीएम, अखिलेश का सपना सिर्फ सपना रहेगा, घुसपैठ और महंगाई पर भी नीरज शेखर ने रखी बेबाक राय



पूर्व प्रधानमंत्री और जननायक चंद्रशेखर के 100 वें साल में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में उनके जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर बलिया में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। चंद्रशेखर जनशताब्दी आयोजन समिति बलिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय चंद्रशेखर की पत्रकारिता दृष्टि रखा गया।यह गोष्ठी मुख्य रूप से यंग इंडियन के संपादक के रूप में चंद्रशेखर की स्मृति और उनकी पत्रकारिता के प्रति सोच को समर्पित रही।


कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए वरिष्ठ पत्रकारों और विचारकों ने चंद्रशेखर के व्यक्तित्व और पत्रकारिता जगत में उनके योगदान पर गहराई से प्रकाश डाला। गोष्ठी के मुख्य वक्ताओं में रामबहादुर राय (वरिष्ठ पत्रकार, नई दिल्ली), डॉ कृपा शंकर चौबे (प्रोफेसर, महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र)  सुरेश बहादुर सिंह (वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ, उ. प्र.), डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र (प्रोफेसर, जनसंचार विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी) और धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव( वरिष्ठ पत्रकार, लखनऊ ) शामिल रहे।



गोष्ठी में पहुंचे स्व चंद्रशेखर के पुत्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा पिता जी सिर्फ एक राजनेता या सांसद नही थे, वह एक पत्रकार भी थे। पत्रकारिता में जो उनकी भूमिका थी, आज देश के विभिन्न कोनो से आये पत्रकारों ने उसे जनता के सामने रखा है। नीरज शेखर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए अपने पिता के अंतिम दिनों का एक भावुक संस्मरण भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब चंद्रशेखर जी बीमार थे और उनसे स्मारक या किताबो के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, मैं देश के लिए कुछ करने आया था, देश के लिए करके जा रहा हूँ। आगे जो होना होगा, वो होगा। नीरज ने युवाओं से अपील की कि वे देश के लिए अपना योगदान दें, क्योंकि चंद्रशेखर जी के लिए देश सबसे ऊपर था।


*अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार, सपना सपना ही रहेगा*




गोष्ठी का दौरान जब मीडिया ने नीरज से राजनैतिक सवाल पूछा कि अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 2027 में यूपी में सरकार बदलते ही केंद्र की भाजपा सरकार भी हट जाएगी, इस पर नीरज ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने सपा प्रमुख के दावे को हवा में उड़ाते हुए कहा कि साल 2027 में अखिलेश यादव का जो सरकार बदलने का सपना है, वह सिर्फ सपना ही बनकर रह जाएगा। उत्तर प्रदेश की जनता और हम सभी को यह अच्छे से पता है कि 2027 में महाराज योगी आदित्यनाथ ही तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं की बात को दोहराते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली ही नही है, तो विपक्ष बार-बार उस पर दावेदारी क्यों कर रहा है। प्रदेश की जनता ने संकल्प ले लिया है।


नीरज शेखर से राहुल गांधी और  विपक्ष के चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नही करना चाहते। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आप लोगो के सामने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का उदाहरण है।पश्चिम बंगाल में सीमा पार आवाजाही पर पर कहा कि इसके लिए किसी प्रमाण की आवश्यकता नही है। जो बात वे लोग पिछले कई वर्षों से कह रहे थे, वह आज सबके सामने है। पहले जब वहां की तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी चुनाव जीतती थी, तो बांग्लादेश से लोग भारत आते थे। लेकिन आज स्थिति यह है कि, लोग यहां से बांग्लादेश जा रहे है। उन्होंने उन्होंने गृह मंत्री के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने सीमाओं को और मजबूत व सुदृढ़ करने की बात कही है, ताकि घुसपैठ को रोका जा सके।



वही महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने स्वीकार किया कि महंगाई हमेशा से एक बड़ा और महत्वपूर्ण मुद्दा रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री इस विषय को लेकर पूरी तरह से जागरूक हैं। वह देश के गरीबो की स्थिति को समझते है और लगातार उनके सहयोग के लिए कदम उठा रहे है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महंगाई पर नियंत्रण पाया जाएगा और इसका असर आम जनता पर नही पड़ने दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।