Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

144 लीटर बंटी बबली अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त, काने तस्कर का आपराधिक इतिहास


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह थाना पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।


जानकारी के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई तड़के सुबह अंजाम दी गई। बांसडीह थाने के उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे, इसी दौरान उन्हें मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि एक बोलेरो गाड़ी से अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भोर में करीब 3:00 बजे बांसडीह चौराहे से पानी टँकी की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की । इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोका।


बोलेरो से मिली बंटी बबली शराब की 16 पेटियां

जब पुलिस टीम ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें से कुल 16 पेटी अवैध देशी शराब बंटी बबली बरामद हुई। हर पेटी में 45 पाउच रखे हुए थे, पुलिस के अनुसार बरामद की गई कुल शराब 144 लीटर है। पुलिस ने मौके से शराब और बोलेरो को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आकाश कुमार पुत्र स्वर्गीय मुन्ना राम वार्ड नंबर- 6, कस्बा बांसडीह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ और जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी आकाश कुमार एक शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पहले से ही बलिया के अलग-अलग थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कुछ 6 मुकदमे दर्ज है।

बांसडीह पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आकाश कुमार के खिलाफ थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सभी कानूनी और विधिक औपचारिकता पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेस किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।