Type Here to Get Search Results !

Recent in Sports

Subscribe Us

बलिया: ओझा कछुआ में 1 जून से गूंजेंगे वैदिक मंत्र, भव्य श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

बलिया):जनपद के दुबहर क्षेत्र के ग्राम सभा ओझा कछुआ स्थित लखन बाबा मठिया के प्रांगण में आगामी 01 जून से 09 जून 2026 तक आस्था का भव्य समागम होने जा रहा है। यहां भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने के लिए 'श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ' का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक से गुंजायमान होगा।



यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि भगवान श्री शंकर जी की असीम कृपा एवं लखन बाबा के पावन सानिध्य में यह महायज्ञ 'सर्वजनहिताय, सर्वजनसुखाय' की भावना से आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण, क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना है।


नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा:

01 जून (सोमवार): प्रातः 07:00 बजे भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके बाद पंचांग पूजन एवं मण्डप प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

02 जून (मंगलवार): विधि-विधान से पूजन और अरणीमंथन द्वारा अग्नि प्रज्वलन के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी। इसके बाद से प्रतिदिन रुद्राभिषेक, हवन-पूजन और कथा-प्रवचन का क्रम चलेगा।

09 जून (मंगलवार): यज्ञ की पूर्णाहुति होगी और इसी दिन एक वृहद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

काशी के विद्वान कराएंगे यज्ञ, अयोध्या से आएंगे संत:

इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए काशी के प्रकांड विद्वान आचार्य लालजी शास्त्री यज्ञाचार्य की भूमिका में रहेंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर करने के लिए अयोध्याधाम से पधारे श्री शक्ति पुत्र जी महाराज और विदुषी आरती पाठक के मुखारविंद से दिव्य प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा।


महायज्ञ को लेकर ओझा कछुआ सहित पूरे क्षेत्र के भक्तों में भारी उत्साह है और यज्ञ मंडप को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। यज्ञ समिति ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से इस पावन धार्मिक अनुष्ठान में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य और धर्म लाभ लेने का विशेष आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

LIVE
JobsBhaiya India's Trusted Job Portal
✓ Sarkari Jobs ✓ Private Jobs ✓ Admit Card ✓ Results
Visit Now

Below Post Ad

खबर एवं विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 7275144706 पर। या हमें ई मेल करें today9uttarpradesh@gmail.com पर।